{"_id":"695e49180b653a925e021cd1","slug":"new-office-of-state-tax-gst-department-will-be-ready-by-june-muzaffarnagar-news-c-26-1-smrt1047-157054-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जून तक तैयार होगा राज्य कर जीएसटी विभाग का नया कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जून तक तैयार होगा राज्य कर जीएसटी विभाग का नया कार्यालय
विज्ञापन
दो मंजिला ढांचा पूरा, चाहरदीवारी और रंगाई-पुताई का काम शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नवीन मुख्यालय पर बन रहे राज्य कर (जीएसटी) विभाग के कार्यालय भवन का ढांचा तैयार हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जून माह के अंत तक भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में भवन की चाहरदीवारी, रंगाई-पुताई सहित कुछ कार्य शेष हैं।
पिछले करीब 50 वर्षों से राज्य कर जीएसटी विभाग का कार्यालय करनाल रोड पर किराये के भवन में संचालित हो रहा है। अब नवीन मुख्यालय क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर के किनारे विभाग के लिए स्थायी कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 3640 वर्ग मीटर भूमि प्रस्तावित की गई है।
शासन द्वारा वर्ष 2025 में शामली के राज्य कर जीएसटी कार्यालय भवन निर्माण के लिए 9.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें से एक करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग, भवन खंड सहारनपुर को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए मेरठ के ठेकेदार का चयन किया गया था। निर्माण कार्य 20 जून 2025 से शुरू किया गया।
विज्ञापन
पिछले सात माह के दौरान ठेकेदार द्वारा दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। राज्य कर जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर लोमेश कुमार ने बताया कि आगामी 30 जून तक शामली का नया जीएसटी कार्यालय भवन पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।