फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New appointments in most of the police stations of the district

जनपद के अधिकांश थानों में नई नियुक्तियां

Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
New appointments in most of the police stations of the district
जनपद के अधिकांश थानों में नई नियुक्तियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जनपद के अधिकांश थानों में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा नई तैनातियां कर दी गईं। महिला थाना समेत अधिकांश थानों में शुक्रवार से नए थाना प्रभारी कार्यभार संभालेंगे।
हाल ही में जनपदों में तीन साल या उससे अधिक समय पूरा कर चुके निरीक्षक और दरोगाओं के हाल ही में स्थानांतरण कर दिए गए थे। इसके चलते जनपद में भी एक दर्जन थानों के प्रभारी बदले जाने थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद के अधिकांश थानों में फेरबदल कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सहारनपुर से आए इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्रा, सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत और महिला थाने में इंस्पेक्टर संध्या वर्मा को नियुक्त किया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात अखिलेश कुमार सिंह को छपार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विनोद सिंह को पुरकाजी, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिरोही को शाहपुर, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को चरथावल, इंस्पेक्टर मुकेश गौतम को मंसूरपुर, इंस्पेक्टर बबलू सिंह को जानसठ और इंस्पेक्टर नीरज सिंह को थाना फुगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुशील कुमार सैनी को सिखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही एसआई राधेश्याम यादव को भौराकलां, एसआई मुकेश सोलंकी को तितावी और एसआई अक्षय शर्मा को रामराज थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed