फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Netaji confused on the results written by the voters

मतदाताओं के लिखे परिणाम पर उलझे नेताजी

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Netaji confused on the results written by the voters
मुजफ्फरनगर। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सदर सीट के नतीजों पर सबकी नजर टिकी है। मतदाता तो परिणाम लिख चुके। बूथवार रिपोर्ट देखकर नेताओं को पसीने छूट रहे हैं। कई इलाके ऐसे हैं जहां बंपर मतदान की संभावना था, लेकिन मतदाता घरों से नहीं निकले। समर्थक अपने-अपने गुणाभाग में जुटे हैं।
विज्ञापन

सदर सीट पर मुकाबला कांटे का है और परिणाम चौका सकते हैं। तीन लाख 58 हजार 305 मतदाताओं में से एक लाख 20 हजार 851 पुरुष और एक लाख 33 हजार 94 महिला मतदाताओं ने वोट किया है। कुल दो लाख 24 हजार 248 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सदर में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 14 बूथ ऐसे रहे, जिन पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, जबकि 75 फीसदी से अधिक मतदान वाले बूथों की संख्या भी अधिक नहीं है। 80 फीसदी से अधिक मतदान वाला बूथ सिर्फ एक है। देहात क्षेत्र में अधिक मतदान हुआ। शहर के मतदाता घरों से अपेक्षा के अनुरूप नहीं निकले, जिससे गणित बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर सदर सीट पर सबसे ज्यादा मतदान वाले बूथ
प्राथमिक विद्यालय हनुमान चौक गोशाला 80.69
जनता कन्या विद्यालय केवलपुरी 79.92
उच्च प्राथमिक विद्यालय असदनगर भंडूरा 79.70
उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) धन्धेडा 79.02
प्राथमिक विद्यालय धन्धेडा 78.63
उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या 78.52
जैन औषाधालय प्रेमपुरी 78.11
जनता कन्या विद्यालय केवलपुरी 77.73
पटेल कन्या प्राथमिक विद्यालय रामलीला टीला 77.36
जैन औषाधालय प्रेमपुरी 77.04
पटेल कन्या प्राथमिक विद्यालय रामलीला टीला 76.91
उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या 76.72
उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) धन्धेडा 76.63
उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) तिगरी 76.51
उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या (1-8) 76.33
प्राथमिक विद्यालय धंधेडा 76.28
मुजफ्फरनगर सदर सीट पर सबसे कम मतदान वाले बूथ
छोटूराम इंटर कालिज सिविल लाइन दक्षिणी 46.69
छोटूराम इंटर कालिज सिविल लाइन दक्षिणी 45.80
जैनबिया गर्ल्स स्कूल किदवईनगर 45.18
मदन मोहन मालवीय कालिज मालवीय चौक 44.73
सरस्वती शिशु मन्दिर बसन्त विहार 44.70
भाजपा के लिए सबसे बड़ा खतरा भीतरघात
सदर सीट पर भाजपा ने कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल को तीसरी बार टिकट दिया है। उनके रास्ते में सबसे बड़ी मुश्किल भीतरघात की है। नतीजे बताएंगे कि वह लोगों को कितना संतुष्ट कर पाए हैं। नतीजों पर चर्चा में भीतरघात का जिक्र भी छिड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंधमारी पर टिका बंटी का गणित
सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी का गणित भाजपा के वोटों में सेंधमारी पर टिका है। अपने बेस वोट बैंक के अलावा वह भाजपा के मतों को कितना प्रभावित कर पाए हैं, यह नतीजे बताएंगे। गलियों और मोहल्लों में लोग वोटों का गणित लगा रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि नुमाइश कैंप और गांधी कॉलोनी इलाके में सौरभ कितने वोट हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed