फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neither business nor the business secure in the state

प्रदेश में न कारोबार सुरक्षित न कारोबारी

Wed, 27 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Neither business nor the business secure in the state
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को दें।
विज्ञापन


सपा सरकार से आम आदमी त्रस्त हो गया है। प्रदेश में न कारोबार सुरक्षित है और न ही कारोबारी। जनता की उम्मीदें भाजपा से ही हैं। कार्यकर्ता जीत को मान-सम्मान से जोड़कर चलें।

गांधी कालोनी में हुई बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उपचुनाव को अपने मान-सम्मान से जोड़कर चलना चाहिए।

केंद्र सरकार की उपलब्धि आम जनता को बताएं। सुशासन केवल भाजपा ही दे सकती है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री जयकरण ने कहा कि सपा सरकार में आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ही प्रदेश को अपराध मुक्त कर सकती है। संगठन मंत्री प्रद्युमन सिंह ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की जीत को कार्यकर्ता ही सुनिश्चित करते हैं। भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वह जनता के दुख-दर्द में खड़े रहते हैं। वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता का सेवक बनकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय अग्रवाल ने विचार रखे। देवव्रत त्यागी, विजय शुक्ला, शिवराज त्यागी, रमेश खुराना, अशोक टांक, सुभाष शर्मा, उमेश मलिक, नितिश मलिक, रामफल पुंडीर, राजीव, जितेंद्र त्यागी, गीता जैन, अंजलि, प्रीति, अमिता चौधरी, देशबंधु तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed