{"_id":"5fb568db8ebc3e91b71024f9","slug":"negligence-on-festivals-53-infected-muzaffarnagar-news-mrt511534450","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर बरती लापरवाही, 53 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर बरती लापरवाही, 53 संक्रमित
विज्ञापन
त्योहारों पर बरती लापरवाही, 53 संक्रमित
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ रहा है। त्योहारों के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण कोरोना के केस बढ़े हैं। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इनमें से शहर के 40 लोग पॉजिटिव आए है, बाकी 13 देहात क्षेत्र से पीड़ित है। अब एक्टिव केस भी बढ़ कर 321 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को आरटीपीसीआर के 144 सैंपल में से 13 लोग पॉजिटिव मिले। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 36 मरीज कोरोना के पाए गए, जबकि प्राइवेट लैब से चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह से 53 नए केस सामने आए। इनमें सबसे अधिक 40 मरीज शहर के हैं, जिनमें 34 शहरी क्षेत्र में और छह भोपा रोड क्षेत्र के हैं। बाकी बधरा में एक, चरथावल में एक, जानसठ में दो, खतौली में पांच, मोरना में दो और शाहपुर में दो केस मिले हैं।
एसबीआई कोर्ट रोड के दो कर्मचारी, पटेलनगर के तीन, गांधी कालोनी में पांच, बचन सिंह कालोनी, भरतिया कालोनी, लक्ष्मण विहार, साकेत कालोनी में दो, रेशू विहार में दो, आदर्श कालोनी, सराफा बाजार, रामपुरी, पुरुषार्थी कालोनी, द्वारिकापुरी, रामपुरी, नई मंडी में मरीज मिले हैं। बुधवार को 30 मरीज ठीक भी हुए है। जनपद में अब तक कोरोना के 6419 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 6010 मरीज ठीक हो गए। अभी भी जिले में 321 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
नियमों का नहीं हुआ पालन
मुजफ्फरनगर। जिसकी आशंका थी, आखिर वो ही हुआ। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में खूब भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने बाजार में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया। सैनिटाइजर दुकानों पर नहीं मिला। दो गज की दूरी को भी खत्म कर दिया। भीड़ में लोग नियमों को भूल कर त्योहारों की खरीदारी और मनाने में जुटे रहे। दीपावाली पर भी लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर बधाई दी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका थी। त्योहार खत्म होने पर कोरोना के बढ़े मामलों ने आशंका को सही साबित कर दी।
त्योहारों पर कम लिए गए सैंपल
मुजफ्फरनगर। त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या काफी कम कर दी थी, जिस कारण बीते कुछ दिनों से कोरोनो के केस भी कम ही आ रहे थे, जिससे लोग समझ रहे थे कि कोरोना का संक्रमण कम हो गया, मगर ऐसा नहीं है। त्योहारों के बाद सैंपल बढ़े तो पहले ही दिन 53 मामले सामने आ गए।
इन्होंने कहा...
दीपावली के बाद कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है। त्योहारों पर कम सैंपल लिए गए थे, इसलिए केस कम आ रहे थे। अब रोजाना अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएंगे। बुधवार को भी शहर समेत जिले में चार हजार से अधिक सैंपल लिए गए हैं।
डॉ प्रवीण चोपड़ा
सीएमओ