फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nayan Sagar guilty of video viral case

वीडियो वायरल मामले में नयन सागर दोषी करार

Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nayan Sagar guilty of video viral case
Nayan Sagar guilty - फोटो : अमर उजाला
खतौली। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज को युवती के साथ वीडियो वायरल के मामले में दिल्ली में हुई जैन समाज की महापंचायत में दोषी करार दे दिया गया। समस्त जैन समाज के लोगों ने पूर्णत: जैन मुनि का बहिष्कार कर दिया। जैन समाज अब नयन सागर को अपना मुनि नहीं मानेगा। चंडीगढ़ में पहुंचकर जैन समाज के लोग जैन मुनि को कपड़े पहनाएंगे। इसके लिए जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। यह समिति अब तय करेगी की किस दिन जैन समाज के लोग कितनी संख्या में चंडीगढ़ में श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर जैन मुनि को कपड़े पहनाए जाएंगे।       
विज्ञापन


खतौली सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि जैन मुनि नयन सागर के वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को प्राचीन हनुमान मंदिर शंकर विहार निकट पीएसके शंकर विहार दिल्ली में जैन समाज की महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें समस्त जैन समाज दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के जैन मंदिरों के प्रधान व महामंत्रियों सहित जैन समाज के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खतौली से भी युवती के पिता सहित काफी समाज के लोगों ने महापंचायत में पहुंचे। अध्यक्ष ने बताया रात के करीब 10 बजे चार घंटे तक महापंचायत चली। उन्होंने बताया कि महापंचायत में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें अंत में समाज ने वीडियो वायरल में जैन मुनि नयन सागर महाराज को दोषी मानते हुए उनका बहिष्कार कर दिया। महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त जैन समाज जैन मुनि उपाध्याय नगन सागर महाराज को अब अपना मुनि नहीं मानेगा। जैन समाज के लोग एकत्र होकर चंडीगढ़ में श्री दिगंबर जैन मंदिर में जाएंगे और उनको कपड़े पहनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में 41 सदस्यों की जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। पूर्व में गठित 15 सदस्यीय जांच समिति को बर्खास्त कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि 41 सदस्यीय समिति के सदस्य पहले जैन मुनि को कपड़े पहनाने के लिए प्रशासन ने से बातचीत करेगा, ताकि उस समय कोई विवाद न हो जाए। गठित समिति ही तय करेगी कि चंडीगढ़ में किस दिन पहुंचकर जैन समाज के लोग जैन मुनि को कपड़े पहनाएंगे। महापंचायत की अध्यक्षता दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन ने तथा संचालन मदनलान जैन ने किया। बैठक में सुशील जैन, वैभव जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, मीनू मुखिया, बंटी, पंकज मेहलका, रामकुमार, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed