फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National President of West Pradesh Mukti Morcha met Mohtamim

दारुल उलूम के मोहतमिम से मिले पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 18 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
National President of West Pradesh Mukti Morcha met Mohtamim
देवबंद। पृथक राज्य की मांग कर रहे पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने दारुल उलूम के मोहतमिम से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने अलग राज्य को लेकर मोहतमिम से चर्चा की।
विज्ञापन

बुधवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मेहमानखाने में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच अलग राज्य बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश को फायदा होगा। इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर अलग प्रदेश का निर्माण जरूरी है। क्योंकि पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का उन्नतिशील राज्य होगा। वर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिले देश की सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं। इस सबके बावजूद पश्चिम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ना के बराबर हैं। यह क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा, आवागमन व विकास में पीछे है। वर्मा ने बताया कि मोहतमिम ने उनके प्रयासों की सराहना की और सफलता के लिए दुआ की। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी, प्रदेश महासचिव वाजिद अली त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed