फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Lok Dal Muzaffarnagar

रालोद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
National Lok Dal Muzaffarnagar
गन्ना मूल्य के संबध में प्रदर्शन करते रालोद पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एडीएम प्रशासन अमित सिंह को ज्ञापन भी दिया।

रालोद जिलाध्यक्ष अजित सिंह ने प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हो चुका है। जिले की सभी चीनी मिल चल चुकी हैं। अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। बीते दो सीजन से गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान ने कहा कि नया सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन पुराने सत्र का अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात की जा रही थी, जो पैसा किसानों का है वह भी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी ने उन्नाव में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। पूर्व विधायक राजपाल बालिया, पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। सूबे की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एडीएम प्रशासन अमित सिंह को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनुज कुमार, सुधीर भारतीय, कृष्णपाल राठी, रागिब नसीम, अनिल डबास, पंकज राठी, हाजी गुलजार, हर्ष राठी, बाली त्यागी धर्मेंद्र राठी, वकील मंसूरी, उदयवीर, विनोद, अजमल, अशोक बालियान, ब्रह्म सिंह बालियान, शीशपाल राठी, नितिन सहरावत, आकाश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed