फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National General Secretary Trilok Tyagi in RLD's brotherhood conference

भाजपा ने देश को हिंदू और मुसलमानों में बांट दिया : त्रिलोक

Tue, 24 Aug 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
National General Secretary Trilok Tyagi in RLD's brotherhood conference
बुढ़ाना में रालोद के भाईचारा सम्मेलन को सम्बोधित करते त्रिलोक त्यागी व मंच पर आसीन पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। रालोद के भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा ने देश को हिंदू-मुसलमानों में बांट दिया है। महंगाई ने देश के गरीबों व किसानों की कमर तोड़ दी है। देश का युवक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल देते हुए कहा कि जब तक हम सब एक नही होंगे देश को बर्बाद करने वाली सरकार से छुटकारा नही मिलेगा।
विज्ञापन

कसबे के एक बैंक्वेट हाल परिसर में सोमवार को रालोद का भाईचारा सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम आसमान को छू रहे है। प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी नही, महंगाई मोदी है। खेती की उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है। फसलों के दाम बहुत कम है। भाजपा सरकार किसानों के गन्ने का समय पर भुगतान करवाने में असफल रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के खिलाफ सभी हिंदू-मुस्लिमों को एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, रालोद के वरिष्ट नेता प्रवीण बालियान गोयला, रालोद के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, किसान प्रकोष्ठ के उद्यम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, किसान नेता यशपाल मलिक, पूर्व विधायक मुंशी रामपाल, अमित मलिक व ब्रहम सिंह बालियान ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पूर्व मंत्री धर्मवीर बलियान ने और संचालन बाल किशोर त्यागी व विनोद मलिक ने किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed