यूपी: फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे दरोगा पर कसेगी नकेल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मांगी रिपोर्ट
- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी से मांगी कार्रवाई आख्या
- शहर कोतवाली में तैनात दरोगा पर है फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती होने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में तैनात दरोगा विदेश कुमार पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच सीओ फुगाना गिरजाशंकर त्रिपाठी कर रहे हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी को पत्र जारी कर आरोपी दरोगा के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी विदेश कुमार वर्ष 2011 की सब इंस्पेक्टर की भर्ती में शामिल होने के बाद वर्ष 2015 में नियमित हुए थे। वर्तमान में दरोगा विदेश कुमार शहर कोतवाली में तैनात हैं। कुछ लोगों ने दरोगा पर फर्जी कागजात से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने ओबीसी वर्ग में होने के बावजूद खुद को अनुसूचित जाति से बताते हुए फर्जी कागजात से नौकरी हासिल की है। दरोगा के खिलाफ चल रहे इस मामले की जांच वर्तमान में सीओ फुगाना गिरजा शंकर त्रिपाठी कर रहे हैं।
अब इस मामले में बिजनौर जनपद के नगीना निवासी विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने 11 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर दरोगा पर फर्जी कागजात से अनुसूचित जाति के कोटे से नौकरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
भूपेंद्र पाल सिंह द्वारा लिखे गए इस पत्र के आधार पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुभाग अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी दरोगा के खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी तलब की है।
इन्होंने कहा
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच सीओ फुगाना द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आला अफसरों को रिपोर्ट भेजकर अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद जो भी फैैसला होगा, उसके आधार पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसआई विदेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधिसम्मत तरीके से नौकरी हासिल की है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा मांगी गई कार्रवाई के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/