फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nation will become strong with the encouragement of daughters: Arya

बेटियों के प्रोत्साहन से सशक्त बनेगा राष्ट्र : आर्य

Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nation will become strong with the encouragement of daughters: Arya
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहन देने से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के गांव दतियाना स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में पधारे आर्य विद्वान आचार्य गुरूदत्त आर्य ने कहा कि बेटियों को निर्भीक और सभ्य माहौल देना समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वैदिक सनातन संस्कृति बचेगी, तभी राष्ट्र बचेगा। पुत्रियों को शिक्षा, यज्ञ, योग और संस्कारों से जोड़िए।

स्वामी सत्यवेश ने कहा कि पाखंड, अंधविश्वास, कुरीतियों को त्याग कर सत्य ज्ञान को ग्रहण करें। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क, ब्रह्मानंद, सुकृति आर्य ने प्रेरक भजन सुनाए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, शांता प्रकाश आर्य, डॉ. सहेंद्र वीर सिंह आदि ने विचार रखे। वेद मंत्रों से प्रात: यज्ञ हुआ, जिसमें ब्रह्म मंगत सिंह तथा सुरेंद्र शास्त्री और यज्ञमान शोभित राठी रहे। बेटियों को वैदिक साहित्य भेंट किया गया। ईश्वर सिंह, यशपाल सिंह, गंगाराम आर्य, भोपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, रणवीर सिंह राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed