फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nation and society will progress from educated family

शिक्षित परिवार से राष्ट्र और समाज की होगी उन्नति

Fri, 07 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nation and society will progress from educated family
शिक्षित परिवार से राष्ट्र और समाज की होगी उन्नति
विज्ञापन

चरथावल। मुस्लिम त्यागी फोरम के तत्वावधान में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित परिवार से समाज और राष्ट्र की तरक्की होगी और युवाओं में करिअर के नए आयाम स्थापित होंगे। मुस्लिम त्यागी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न पेशे से जुड़े होनहार डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षकों और उलमाओं को सम्मानित किया गया।
चरथावल के एक फार्म हाउस में आयोजित समारोह में शैक्षिक सत्र 2021-22 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पाने वालों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि ज्यूडिशियल मेंबर आर्म्डफोर्स ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ के जस्टिस मोहम्मद ताहिर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नौजवानों को प्रेरित करने के लिए फोरम का कदम सराहनीय है। शिक्षा के बगैर किसी समाज की तरक्की संभव नहीं है। परिवार के मुखिया को बच्चों की तालीम की फिक्र करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन

आयोजक शहजाद त्यागी, कलीम त्यागी और इसरार त्यागी ने बताया कि फोरम ने बिरादरी के युवाओं के करिअर का संकल्प लिया है। संचालन कलीम त्यागी और बाबर एडवोकेट ने किया। तौसीफ त्यागी, सलीम त्यागी, आबाद त्यागी, मसरूफ़ अली, कलीमुल्लाह त्यागी, शाहनजर त्यागी, जाकिर, बबलू, तौहीद त्यागी, सादिक़, नदीम, अतीकुर्रहमान, कुटेसरा के पूर्व प्रधान पति ईसा, इस्लामुद्दीन, इकराम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed