{"_id":"6112c7c88ebc3e7b2a345df3","slug":"naseem-murder-case-seven-convicts-get-bail-from-supreme-court-muzaffarnagar-news-mrt551344056","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीम हत्याकांड: सात दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, तीन साल पहले सुनाई गई थी फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीम हत्याकांड: सात दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, तीन साल पहले सुनाई गई थी फांसी की सजा
Wed, 11 Aug 2021 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:01 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने नसीम हत्याकांड के सातों दोषियों को जमानत दे दी है। इन सभी दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के गांव हरसौली के नसीम हत्याकांड में 11 साल से अधिक समय से जेल में बंद सात दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सभी अभियुक्तों को इससे पहले एडीजे-11 कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी नसीम की 25 फरवरी 2010 को कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी गई थी। हमले में खलील, रैयान व शकील घायल भी हो गए थे। नसीम के भाई इरफान ने गांव के ही सरफराज, अरशद, शाहिद, फारूख, राशिद, सादिक व मुमताज के खिलाफ हत्या व कातिलाना हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से ही सभी आरोपी जेल में बंद हैं। नसीम हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-11 कोर्ट में हुई, जहां न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने सभी सातों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20 नवंबर 2018 को फांसी की सजा सुनाई थी। अभियुक्तों के अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि फांसी की सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील की गई, जहां बचाव पक्ष की दलीलों को सुनते हुए हाईकोर्ट ने 31 जुलाई 2019 को सभी की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं इस सजा के खिलाफ आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए जमानत दिए जाने की मांग की। अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि मामले में बचाव पक्ष की दलीलों व उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी सातों अभियुक्तों को जमानत दे दी है।