फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   naresh tikait react on yogi adityanath statement on garmi said i will show power when come on my stage in muzaffarnagar 

मुजफ्फरनगर: सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर नरेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अर जो हम अपणी प आवै, जाड्डू मै गर्मी दिखा देंगे

Fri, 04 Feb 2022 10:59 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 10:59 PM IST
सार

सीएम ने पिछले दिनों कैराना और मुजफ्फरनगर को लेकर गर्मी वाला बयान दिया था, जो खूब वायरल हुआ। इसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने जवाब दिया जो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
naresh tikait react on yogi adityanath statement on garmi said i will show power when come on my stage in muzaffarnagar 
नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्मी निकालने वाले बयान के बाद इस पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देशी अंदाज में कहा कि ‘अर जो हम अपणी प आवै, इस जाड्डू में गर्मी दिखा देंगे...’। साथ ही यह भी कहा कि मुख्यमंत्री प्यार हैं, उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


सीएम ने पिछले दिनों कैराना और मुजफ्फरनगर को लेकर गर्मी वाला बयान दिया था, जो खूब वायरल हुआ। इसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने जवाब दिया जो खूब वायरल हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी शेयर किया जा रहा है। अब भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की प्रतिक्रिया सामने आई है। टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जिम्मेदार पद पर हैं। जिम्मेदार व्यक्ति को एक-एक शब्द संभलकर बोलना चाहिए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगा अब खत्म होना चाहिए। किसने शुरू की थी यह जांच होनी चाहिए थी। समाज में भाईचारा जरूरी है। समाज को जोड़ने वाली बात होनी चाहिए। आमजन और किसान के हित की बात की जानी चाहिए। सात सौ से अधिक किसान शहीद हो गए। सरकार को उनके परिवारों की चिंता करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed