फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait appeared in court, witnesses did not appear in court

नरेश टिकैत कोर्ट में पेश, अदालत में हाजिर नहीं हुए गवाह

Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Naresh Tikait appeared in court, witnesses did not appear in court
मुजफ्फरनगर में कोर्ट में पेशी पर पहुचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 12 जुलाई तय की है।
विज्ञापन

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने वारदात में अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। इस प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर हसन की कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में पेश हुए। गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 12 जुलाई तय की है। बता दें कि हत्याकांड में सीबीसीआईडी ने अदालत की सख्ती के बाद 19 साल बाद तमंचे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट अप्रैल माह में पेश की थी। इसके बाद से गवाही की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed