{"_id":"62acba46ee3d7108ab7efa34","slug":"nagar-panchayat-budhana-got-iso-certificate-muzaffarnagar-news-mrt59329796","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बुढ़ाना को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बुढ़ाना को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
विज्ञापन
बुढ़ाना में आईएसओ प्रमाण पत्र की जानकारी देती चेयरपर्सन बाला त्यागी व ईओ ओमगिरि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बुढ़ाना को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने पर नगर पंचायत बुढ़ाना को आईएसओ प्रमाण पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरने पर नगर पंचायत को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला।
अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने नगर पंचायत बुढ़ाना को जन्म-मृत्यु पंजीकरण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जल व पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक पार्क, हरित क्षेत्र प्रबंधन व नगरीय सुंदरीकरण, पानी का टैंकर, पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था, सफाई, कूड़ा प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन, पथ प्रकाश प्रबंधन, सड़कों व नगर पंचायत भवन का निर्माण व अनुरक्षण तथा कान्हा गौशाला का संचालन आदि बिंदुुओं को परखा। सबसे बड़ा बिंदु रिकॉर्ड का रखरखाव, फाइलों का मूवमेंट, फाइलों की ट्रेकिंग रहा। इनके आधार पर संगठन ने नगर पंचायत बुढ़ाना को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया।
एक साथ मिले दो प्रमाण पत्र
ईओ ओमगिरि व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नगर पंचायत बुढ़ाना को अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन ने आईएसओ 9001:2015 व आईएसओ 45001:2018 प्रमाणपत्र एक साथ देकर सम्मानित किया है। जल्दी ही नगर पंचायत को वित्तीय क्रेडिट रेटिंग की सुविधा भी प्राप्त हो जाएगी। इस सुविधा के मिलने पर नगर पंचायत पब्लिक सेक्टर से भी ऋण की सुविधा ले सकेगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा दो बस अड्डे तैयार किए गए हैं। कस्बे की सब्जी मंडी से निजी बस अड्डे को हटाकर पारसी बस अड्डे पर ले जाया गया है। हिंडन नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए एसटीपी प्लांट दिसंबर 2022 में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
- सामाचार पत्र विक्रेताओं को स्थान व ऋण सुविधा मिलेगी
ईओ ने बताया कि सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को स्थान का आवंटन किया जाएगा। समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- गौशाला के लिए 31 हजार की धनराशि दी
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपने-अपने वेतन से 31 हजार रुपये की धनराशि एकत्र करके चेयरपर्सन बाला त्यागी को दी। इस धनराशि से गौवंश के लिए चारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

बुढ़ाना में नगर पंचायत को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्र के साथ ईओ, चेयरपर्सन व अन्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR