फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   My wrestler... country's pride, pride and pride: Tikait

म्हारे पहलवान... देश की आन, बान और शान : टिकैत

Fri, 20 Jan 2023 04:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
My wrestler... country's pride, pride and pride: Tikait
Naresh Tikait - फोटो : Amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि म्हारे पहलवान देश की आन, बान और शान हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। खिलाडि़यों की मांग तुरंत ही पूरी होनी चाहिए।


दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे देश के शीर्ष पहलवानों के धरने प्रदर्शन पर टिकैत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि अगर चोटी के पहलवान एकत्र होकर एक बात कह रहे हैं तो इसे गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। जिन पहलवानों ने आरोप लगाए हैं, वह देश के सबसे बड़े पहलवान है और पदक दिलाने का काम किया है। खिलाड़ी की कोई जाति, गांव या प्रदेश नहीं होता। खिलाड़ी पूरे देश का होता है और दुनिया में नाम ऊंचा करने का काम करते हैं। कहा कि भाजपा सरकार को खुद सार्थक पहल कर खिलाडि़यों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। राष्ट्रहित का मामला है, ऐसे में इसका राजनीतिकरण भी नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed