फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MuzaffarnagarAsaduddin Owaisi, said injustice has always happened to Muslims

मुजफ्फरनगर में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, कहा- मुस्लिमों के साथ हमेशा हुई नाइंसाफी, अब ताकत-सियासत हासिल करनी होगी

Wed, 27 Oct 2021 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Oct 2021 05:25 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे  असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। कहा कि अब मुस्लिमों को ताकत और सियासत हासिल करने पड़ेगी। 

विज्ञापन
MuzaffarnagarAsaduddin Owaisi, said  injustice has always happened to Muslims
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में के बझेड़ी में सरवट स्थित पैठ मैदान में आयोजित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  असदुद्दीन ओवैसी एक सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां  असदुद्दीन ओवैसी  ने कहा कि सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने मुस्लिमों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के साथ हमेशा नाइंसाफी हुई है। अब यदि मुस्लिमों को कुछ हासिल करना है तो ताकत और सियासत हासिल करनी होगी। कहा कि जिस समाज के पास उनका नेता नहीं होता उन्हें इंसाफ नहीं मिलता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में डेंगू से सिपाही की मौत, पत्नी और पांच साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन में मंच से बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सभी राजनैतिक पार्टियां मुस्लिमों को अपने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती हुई आई हैं। सपा अगर मुस्लिमों की हितैषी थी, तो मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त 70 से ज्यादा मुस्लिम विधायक होते हुए भी इंसाफ क्यों नहीं दिला पाए। 

बझेड़ी फाटके निकट सम्मेलन में  ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों के साथ हमेशा नाइंसाफी हुई है। कहा कि मजलिस यूपी में चुनाव लड़ेगी। मुस्लिमों को अगर कुछ हासिल करना है, तो सियासत ताकत हासिल करनी पड़ेगी। यह जिंदगी और मौत का चुनाव है। केंद्र सरकार पर सियासी हमला करते हुए कहा कि अगर एनआरपी लागू की तो वह मुजफ्फरनगर आकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed