फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar will get the gift of metro train in two years: Balyan

मुजफ्फरनगर में दो वर्ष में मैट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी-----केंद्रीय राज्य मंत्री

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar will get the gift of metro train in two years: Balyan
जानसठ के गांव वाजिदपुर कवाली में आयोजित कार्यक्रम में बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव - फोटो : KHATAULI
वाजिदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन विकास राज्य मंत्री ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में मुजफ्फरनगर को भी मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी।
गांव वाजिदपुर कवाली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश में सड़कों का ऐसा जाल बिछा दिया है, जिससे आना जाना सुगम हो गया है। अनुसूचित जाति व जनजाति को भाजपा से जोड़ने का काम है। उन्होंने कहा कि युवाओं के ऊपर ही देश की जिम्मेदारी है। अग्निपथ योजना में युवाओं से भर्ती होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए ही जिले में सेंटर बनवाया गया है। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी दे सकती है। आज देश व प्रदेश में अपने आपको सब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज किसी बदमाश का डर नहीं है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, जानसठ ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राजू अहलावत, प्रवीण तंवर, पूर्व प्रधान संजय राठी, राजू प्रधान, नजर अब्बास उर्फ नजरू, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

आश्रम खोलकर युवाओं को पत्थरबाजों से निपटने की देंगे ट्रेनिंग: विक्रम सैनी
वाजिदपुर कवाली में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, दुकान में लाठी-डंडे और पिस्टल रखे व्यापारी
जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली में आयोजित कार्यक्रम में विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरकार चाहे आज ही उनसे इस्तीफा ले लें, उन्होंने शुक्रताल में कुछ जमीन खरीद ली है। वह वहां पर रहकर आश्रम खोलेंगे और आश्रम में युवाओं को पत्थरबाजों से निपटने के लिए, लाठी बाजी सिखाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुझे प्रशासन ने नहीं जिताया है, बल्कि आम जनता ने वोट देकर जिताया है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में पिस्टल और लाठी-डंडे रखें, उन्हीं से अपनी रक्षा करें। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितने विकास कार्य कराए हैं, उनके आधार पर ही जनता ने उनको दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ जिताया और उनकी सरकार बनवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए चीन की हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा में भी घुस जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed