{"_id":"69e278e690002efe95084bba","slug":"muzaffarnagar-we-have-got-married-former-mla-has-threatened-to-kill-married-couple-asks-for-security-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: 'हमने शादी कर ली है, पूर्व विधायक ने दी गोली मारने की धमकी', नवविवाहित जोड़े ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: 'हमने शादी कर ली है, पूर्व विधायक ने दी गोली मारने की धमकी', नवविवाहित जोड़े ने मांगी सुरक्षा
Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
सार
जानसठ का प्रेमी युगल शुक्रवार को शादी करने के बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा और परिजनों व रिश्तेदार पूर्व विधायक से जान का खतरा जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि कानून का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानसठ क्षेत्र के प्रेमी युगल ने शुक्रवार को शादी करने के बाद परिजनों व पूर्व विधायक से जान का खतरा जताया है। नवविवाहित जोड़े ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
कवाल गांव निवासी युवती का दूसरे समाज के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों लगभग पांच दिन पहले शादी के इरादे से घर छोड़ कर चले गए थे। शादी करने के बाद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से 12 अप्रैल को शादी की है। अब वह अपने पति के साथ सुरक्षित जीवन जीना चाहती है। लेकिन उसके परिजन नाराज हैं। उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि खतौली निवासी उनके रिश्तेदार पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने भी दोनों को गोली मारने की धमकी दी है। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
उधर, एसएसपी कार्यालय से जानसठ पुलिस से मामले की जानकारी ली गई। पुलिस आकर दोनों को अपने साथ ले गई। जानसठ पुलिस ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। युवती के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूर्व विधायक ने आरोप को झूठा और निराधार बताया।