फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Villager tried to commit suicide by pouring kerosene on CO office, barely saved

Muzaffarnagar: सीओ कार्यालय पर ग्रामीण ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, बमुश्किल बचाया

Tue, 30 Apr 2024 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को दोपहर के समय बुढ़ाना सीओ कार्यालय पर एक ग्रामीण ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Villager tried to commit suicide by pouring kerosene on CO office, barely saved
ग्रामीण को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को दोपहर के समय बुढ़ाना सीओ कार्यालय पर एक ग्रामीण ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा का रहने वाला फरमूद मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे सीओ कार्यालय पहुंचा। उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी पत्नी रेशमा की हत्या हो गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी एक गांव के प्रधान को जेल नहीं भेजा है। दूसरे आरोपी नुनाबड़ी सहारनपुर निवासी रशीद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

फरमूद ने मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान  की गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान उसने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने के वाले ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी उससे मामले के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed