फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: victim, who came to record her statement, kidnapped from the court premises

Muzaffarnagar: बयान दर्ज कराने आई पीड़िता का कोर्ट परिसर से अपहरण, दो वर्ष पहले किडनैप कर किया था दुष्कर्म

Wed, 07 Feb 2024 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Feb 2024 03:11 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट परिसर से अपहरण कर लिया गया। पीड़िता दो वर्ष पहले हुए दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज कराने आई थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: victim, who came to record her statement, kidnapped from the court premises
kidnapp - फोटो : amarujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट परिसर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने आरोपी युवक व उसके साथी पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


तीस मई वर्ष 2022 को मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी आनंद प्रकाश एक किशोरी का अपहरण कर ले गया था। पुलिस के बरामद करने पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर मीरापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: व्यवस्था धड़ाम, मनमाने ढंग से बंद किए रास्ते, रेंगते रहते हैं वाहन, विधानसभा में भी गूंजा मेरठ का जाम 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता अपनी मां के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी। इस दौरान पीड़िता कोर्ट के बाहर बैठी थी और उसकी मां कोर्ट में बयान दर्ज कराने गई थी। आरोप है कि आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ आकर पीडिता को अपहरण कर ले गया। काफी तलाशने पर भी पीड़िता नहीं मिली तो परिजनों ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रतापत ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed