{"_id":"69b0084722c4ce155e0b26d1","slug":"muzaffarnagar-two-wedding-processions-arrive-for-one-bride-childline-team-stops-the-marriage-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: एक दुल्हन के लिए पहुंचीं दो बारातें, चाइल्ड लाइन टीम ने रुकवाई शादी, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: एक दुल्हन के लिए पहुंचीं दो बारातें, चाइल्ड लाइन टीम ने रुकवाई शादी, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Tue, 10 Mar 2026 05:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:32 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक दुल्हन के लिए दो बारातें पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग जगहों से बारातें पहुंच गईं। गांव में अचानक दो बारातों के पहुंचने से लोगों में हैरानी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और सहारनपुर में परेशानी
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन टीम
मामले की सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शादी की प्रक्रिया को तुरंत रुकवा दिया। टीम ने दुल्हन और उसके परिवार से पूछताछ शुरू की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुल्हन और पिता दोनों दिव्यांग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुल्हन और उसके पिता दोनों दिव्यांग बताए जा रहे हैं। इसी कारण परिवार की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह बाल विवाह का मामला तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP पिता नहीं थे, तो फौज बन गई परिवार, शहीद साथी की बेटी की शादी में पहुंचकर 21 जाट रेजीमेंट ने निभाए हर फर्ज