फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Two bikes collided, biker father and eight year old daughter died

Muzaffarnagar: दो बाइकें टकराईं, पिता और आठ साल की बेटी की मौत, युवक की हालत गंभीर

Mon, 26 Aug 2024 11:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 11:12 PM IST
सार

दो बाइकों की टक्कर में पिता और पुत्री की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two bikes collided, biker father and eight year old daughter died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

पानीपत-खटीमा हाईवे पर दो बाइक आपस में टकरा जाने के कारण इंद्रपाल और उसकी आठ साल की बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

नई मंडी थाना क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव निवासी इंद्रपाल (35) अपनी आठ साल की बेटी शिवानी को बाइक पर लेकर शामली से वापस अपने गांव लौट रहा था। तितावी थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बाइक आमने-सामने टकराने से पिता-पुत्री के अलावा दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बघरा अस्पताल में भर्ती कराया। शिवानी की अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन गंभीर हालत में इंद्रपाल को मेरठ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार युवक हरियाणा के पानीपत का बताया गया है। परिजन उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गए। मृतक के भाई राजू ने तितावी थाने में तहरीर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed