फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Three trucks overturned in a ditch, driver and cleaner of all three injured

Muzaffarnagar: तीन ट्रक खाई में पलटे, तीनों के चालक व क्लीनर घायल, एक ट्रक लदे मुर्गों की भी मौत

Thu, 18 Jan 2024 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three trucks overturned in a ditch, driver and cleaner of all three injured
accident - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव सठेड़ी स्थित पेट्रोल पंप के निकट सड़क पर खड़े गन्ने के ट्राॅले को बचाने के प्रयास में घने कोहरे के कारण तीन ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गए। तीनों ट्रकों के चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक ट्रक में लदे सैकड़ो मुर्गे भी ट्रक के नीचे दबने से मर गए।

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12 बजे शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राले में पंक्वर हो गया। इस कारण ट्रैक्टर चालक ट्राॅले को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर वहां से चला गया। घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े गन्ने से लदे ट्राॅले को अन्य वाहन चालक नहीं देख सके। इसके फलस्वरूप एक के बाद एक कई ट्रक इस ट्राले से बचने के प्रयास में सड़क किनारे पलटते गए।

विज्ञापन

जिला रामपुर निवासी ट्रक चालक शाकिर और क्लीनर महमूद पशु आहार लेकर पंजाब के खन्ना शहर से कांशीपुर जा रहे थे। चालक शाकिर अंधेरे में कोहरे के कारण सड़क पर खड़े गन्ने के ट्राले को नहीं देख सका और ट्रक गन्ने के ट्राले से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसमें चालक और क्लीनर घायल हो गए।

कुछ देर बाद मुरादाबाद से पानीपत कपड़े लेकर जा रहा डीसीएम भी इसी ट्राले से बचने के प्रयास में सड़क के दूसरी ओर पलट गया। इसमें चालक सोनू पुत्र सोमपाल निवासी पानीपत घायल हुआ।

इसके कुछ देर बाद मीरापुर निवासी डीसीएम चालक नवाब और क्लीनर अफजाल व मोनिश के साथ करनाल से मुर्गे लेकर मीरपुर जा रहा था। कोहरे के कारण चालक नवाब सड़क पर खड़े ट्राले को नहीं देख सका और मुर्गों से लदा डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसमें चालक नवाब, क्लीनर अफजाल और मोनिश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर गाड़ी मालिक मीरापुर निवासी शहजाद मौके पर पहुंचा।

मुर्गे समेटने को मच गई आपाधापी
हादसे के बाद मुर्गों को ले जाने के लिए ग्रामीणों में आपाधापी मची रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण मुर्गों को बोरों में भरकर ले जाते दिखाई दिए। कोहरे के कारण खतौली बुढ़ाना मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने धीरे-धीरे से वाहनों को वहां से निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed