फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Three smugglers arrested along with 55 kg of ganja, you will be shocked to know how did supply

Muzaffarnagar: 55 किलो गांजा समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार से कैसे होती है सप्लाई, जानकर चौंक जाएंगे

Fri, 23 Aug 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 Aug 2024 11:16 PM IST
सार

पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार 55 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत आठ लाख रुपये से ज्यादा है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three smugglers arrested along with 55 kg of ganja, you will be shocked to know how did supply
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार से जुड़े गांजा तस्करी के धंधे का खुलासा किया है। कार में आठ लाख 37 हजार कीमत का 55 किलो 800 ग्राम गांजा लेकर जा रहे तीन तस्करों को पकड़ा गया। यह गांजा बिहार से मंगाया था।
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार रात शहर कोतवाली पुलिस चरथावल-न्याजूपुरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। गुडलक बैंक्वेट हॉल के पास से एक कार को चरथावल की तरफ से आते समय रोकना चाहा तो कार सवार भागने लगे। पीछा कर उन्हें पकड़ा गया। मेरठ के थाना जानी के गांव पावटी निवासी सचिन उर्फ बिट्टू व मंसूरपुर थाने के गांव लच्छेछा निवासी राहुल व गजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कार की डिक्की में तीन प्लास्टिक के बोरों में 55 किलो 800 ग्राम गांजा व तीनों से 12560 रुपये बरामद हुए। गांजे की बाजार में कीमत आठ लाख 37 हजार रुपये है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सचिन व राहुल के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से बसों और ट्रेनों में लाया जाता था गांजा
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के तार बिहार के गांजा तस्कर गिरोह से जुड़े हैं। ये बिहार निवासी एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर गांजा मंगाते थे। तस्कर का एक आदमी इन तीनों को गांजा उपलब्ध कराता था। बिहार से गांजे के छोटे पैकेट बनाकर बस व ट्रेन में लाए जाते थे। यहां फुटकर में बेचा जाता था। जेल में बंद रहने के दौरान आरोपी संपर्क में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed