फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar temperature of 11 degrees

भीषण ठंड का प्रकोप, शीत लहर से कांपे लोग

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar temperature of 11 degrees
बढ़ी ठंड में बचाव के लिए सिर पर ऊनी टोपी लगाकर जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/खतौली। जिले में भीषण ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को शीत लहर से लोग कांप उठे। दिन भर सूरज नहीं दिखा और कोहरा छाया रहा। बीच-बीच में चली ठंडी हवा के कारण लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। सुबह भीषण ठंड में छात्र-छात्राओं को स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह से जबर्दस्त ठंड रही। जिले में अधिकतम तापमान गिरकर 18 डिग्री पर आ गया है जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बना रहा। दिन भर सूरज नहीं निकला और कोहरा छाया रहा। बीच-बीच में ठंडी हवा चलने से लोग सिहर उठे। सुबह छात्र-छात्राओं को भी कांपते हुए स्कूल जाना पड़ा। बच्चे पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटते हुए थे। दिन में लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। कार्यालयों में भी फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। उधर, खतौली मेें देर शाम को हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिससे नगर के सभी मार्केट बंद हो गई और दुकानदार अपनी घर चले गए। एसडीएम अजय कुमार ने ठंड को देखते हुए पालिका और रोडवेज में रैन बसेरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरतें सावधानी, कहीं हो न जाएं बीमार
मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुसीबत भरी हो सकती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. लोकेश गुप्ता बताते हैं कि सर्दी बढ़ऩे के साथ दिल के मरीजों की दिक्कत बढ़ऩे लगती हैं। घने कोहरे एवं ज्यादा ठंड में हार्ट पेशेंट को मॉर्निंग वॉक से बचना चाहिए। गर्म कपड़े पहने और जितना हो सके खुले में निकलने से बचें। ठंड के बावजूद बच्चे और युवा आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक आदि का सेवन करते हैं, इससे बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि गुनगुने पानी का सेवन बेहतर रहता है। कोहरे के कारण श्वांस रोगियों को भी दिक्कत हो सकती हैं। अधिक ठंड और कोहरे में श्वांस नलियां सिकुड़ जाती हैं। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed