फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar team won the Subroto Cup

सुब्रतो कप में मुजफ्फरनगर की टीम ने बाजी मारी

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar team won the Subroto Cup
भोपा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। अंडर-17 बालक वर्ग की मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता सुब्रतो कप का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को 5-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया हैं। अब राज्य प्रतियोगिता 18 और 19 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोपा के जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने फीता काटकर और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर जनपद की टीम को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में सर्वाधिक तीन गोल करने वाले आकाश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। नैतिक कुमार तथा अतुल कुमार ने 1-1 गोल किया। मैच में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की टीमों ने प्रतिभाग किया। शिक्षक रमेश सिंह असवाल ने बताया कि विजेता टीम 18 और 19 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में प्रतिभाग करेंगी। राज्य कोच कुलदीप सिंह उर्फ बंशी, मैच रेफरी आदिल, हिमांशु, सुनील कुमार, लोकेंद्र कुमार,रमन सिंह, विपिन त्यागी, कैप्टन अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed