फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Statue of Sant Ravidas vandalized in Whalna, people created ruckus

मुजफ्फरनगर: वहलना में संत रविदास की प्रतिमा खंडित, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 25 Oct 2021 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 03:51 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में बस स्टैंड के पास स्थित धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को खंडित कर दिया। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तिनापुर से नई मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापित करने और असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी करने का भी आश्वासन दिया गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Statue of Sant Ravidas vandalized in Whalna, people created ruckus
संत रविदास

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में बस स्टैंड के पास स्थित धार्मिक स्थल में संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। सोमवार सुबह जब जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर प्रतिमा का दाया हाथ तोड़ दिया। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बागपत: थानों से तस्करों को बेचा जा रहा गांजा, पुलिसकर्मियों से बातचीत के वायरल ऑडियो ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद हस्तिनापुर से नई मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापित करने और असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी करने का भी आश्वासन दिया गया। 

वहीं गांव से कुछ लोगों को नई प्रतिमा लाने के लिए हस्तिनापुर के लिए रवाना कर दिया गया है। वही, अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मूर्ति खंडित करने का मुकदमा भी कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed