फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: State tax officer suspended for demanding bribe of Rs 50 lakh, had given this threat

Muzaffarnagar: 50 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में राज्य कर अधिकारी निलंबित, उद्यमी को दी थी ये धमकी

Thu, 31 Jul 2025 05:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 31 Jul 2025 05:07 PM IST
सार

आईआईए से जुड़े उद्यमियों ने जीएसटी कार्यालय पर हंगामा पर किया था। आरोप लगाया था कि राज्य कर अधिकारी और एक अन्य ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो प्रतिष्ठान पर छापा मारेंगे।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: State tax officer suspended for demanding bribe of Rs 50 lakh, had given this threat
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उद्यमी से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में शासन ने राज्यकर अधिकारी एसआइबी हिमांशु लाल को निलंबित कर दिया। आरोपी अधिकारी को आदेश तामील कराते हुए उनका संबंद्धीकरण झांसी कर दिया गया। ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी सिद्धेष चन्द्र दीक्षित ने राज्यकर अधिकारी के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने बुधवार को सिटी सेंटर मार्केट स्थित जीएसटी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया था। ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी सिद्धेष दीक्षित की मौजूदगी में आईआईए अध्यक्ष अमति जैन ने आरोप लगाया था कि एसोसिएशन से जुड़े उद्यमी को एक सप्ताह से परेशान किया जा रहा था। राज्यकर अधिकारी एसआइबी की ओर से उद्यमी को छापा मारने की धमकी दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि उद्यमी से रिश्वत के रूप में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। उक्त अधिकारी ने अन्य व्यक्ति, जिसे उन्होंने भाई के रूप में पेश किया, साथ लिया हुआ था। यह व्यक्ति उद्यमी को और अधिक डराने और धमकाने का काम कर रहा था। कुछ गोपनीय सूचनाएं जो सिर्फ विभाग के अधिकारियों के पास होती है, उन्हें भी उद्यमी से साझा किया था।
अंत में उद्यमी को 10 लाख रुपये और 50 हजार रुपये प्रति माह वसूली का प्रस्ताव दिया गया था। उद्यमियों के हंगामे के बाद जांच शुरू कर मामले से शासन को अवगत करा दिया गया था।
 
विज्ञापन

निलंबन आदेश प्राप्त कर आरोपी अधिकारी झांसी रवाना
ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी सिद्धेष चन्द्र दीक्षित ने बताया कि राज्यकर अधिकारी के विरुद्ध आई शिकायत के बाद मामले को शासन को अवगत करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। उन्हें झांसी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह निलंबन आदेश तामील कराया गया। जिसके बाद निलंबित हिमांशु लाल झांसी के लिए रवाना हो गए।

बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार : कपिल देव अग्रवाल
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से राज्यकर अधिकारी के निलंबन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का आभार जताया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, आईआईए अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि जीएसटी अधिकारी के विरुद्ध किए गए मजबूत प्रतिरोध और उसे सक्रिय सेवा से हटाने में हासिल की गई सफलता से सभी उद्यमी खुश है। उद्यमी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार प्रकट करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed