फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Six year old child kidnapped, strangulated to death... dead body found in a sack

UP: मुजफ्फरनगर में छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या... गला दबाया और बोरे में बंद कर फेंका

Thu, 30 Jan 2025 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Jan 2025 09:03 PM IST
सार

मासूम सैफ 24 घंटे से लापता था। पुलिस और परिजन उसे तलाश कर रहे थे। एक बंद मकान में रखा बोरा खोलकर देखा तो उसमें सैफ का शव था। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Six year old child kidnapped, strangulated to death... dead body found in a sack
मासूम सैफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा से संदिग्ध हालात में लापता हुए छह साल के सैफ का शव 24 घंटे बाद मोहल्ले में ही एक बंद मकान में बोरे में मिला। मासूम का अपहरण कर गला दबाकर हत्या की गई थी। गले और शरीर पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन

किसान दिलशाद का बेटा सैफ बुधवार सुबह अपने घर के बाहर से खेलते हुए गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। दिलशाद ने पुलिस को तहरीर दी तो गांव के तालाब और अन्य स्थानों पर छानबीन की गई। देर रात पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

Muzaffarnagar: Six year old child kidnapped, strangulated to death... dead body found in a sack
बसेड़ा में बच्चे के घर के बाहर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने फिर से गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश शुरू की। इसी बीच एक ग्रामीण को मोहल्ले में ही राजन धीमान के काफी सालों से बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में एक बोरा रखा दिखाई दिया। यह पता चलते ही ग्रामीण, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। खोलने पर बोरे में बालक का शव मिला। उसके गले, शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि गला दबाकर हत्या की गई है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई हैं। घटना की वजह और हत्यारोपी का पता लगाया जा रहा है। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 
विज्ञापन

करीबी पर हत्या का शक
पुलिस ने आशंका जताई है कि बालक का अपहरण करने वाला व्यक्ति पीड़ित परिवार का परिचित है। वह बालक को गांव से बाहर नहीं ले जा सका। रात में जब पुलिस सक्रिय हुई तो उसने हत्या कर शव बोरे में सुनसान जगह पर रख दिया। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
भाई-बहन में सबसे बड़ा था सैफ
दिलशाद की सात वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे, एक बेटी है। सबसे बडा सैफ था। उससे छोटा चार वर्षीय माहिर व तीन माह की एक बहन है। बेटे की मौत के बाद परिवार में शोक है।
 
विज्ञापन

मौके पर एकत्र हो गए सैकड़ों ग्रामीण
सैफ को गांव के लोग बेहद प्यार करते थे। उसका शव मिलने की सूचना पाकर चंद मिनटों में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। 

ये बोले एसपी सिटी
परिवार की रंजिश व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गांव में संदिग्ध लोगों पर नजर है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
-सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed