{"_id":"627d568504a5f67e062a4121","slug":"muzaffarnagar-scorched-by-heat-mercury-reached-38-muzaffarnagar-news-mrt5883453146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से तपा मुजफ्फरनगर, पारा पहुंचा 38 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से तपा मुजफ्फरनगर, पारा पहुंचा 38 पर
विज्ञापन
नगर के शिव चौक पर गर्मी से बचाव के लिए सिर पर कपडा ढककर जाती राहगीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए। दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चिकित्सकों ने गर्मी के समय एहतियात बरतने की सलाह दी है।
बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को पारा 36.8 डिग्री था। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। शाम को कुछ देर के लिए ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले रात का न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री रहा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बिजली कटों के कारण लोग बेहाल
बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शहर से रवाना होते ही बिजली कटों ने लोगों को खूब परेशान किया। हर आधे और एक घंटे के बाद कट लगते रहे। देर रात तक बिजली के ट्रिप होने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
शरीर में न होने दें पानी की कमी
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी में एहतियात जरूर बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मामूली समस्या होने पर ही डॉक्टर से संपर्क करें।