फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's minimum temperature reached 6.9 degrees

हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन प्रभावित

Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's minimum temperature reached 6.9 degrees
शीत लहर में ऊनी कपडे लपेटकर गंतव्य को जाती युवतीयां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्दी से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक दिन पहले चल रही तेज रफ्तार हवा की गति कम हो गई, लेकिन सर्दी का सितम और ज्यादा बढ़ गया। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के कारण पूरा जिला कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है। दिन में देरी से लोग घरों से बाहर निकले। दिन में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी हुई, लेकिन शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

बीते कई दिनों से सर्दी कहर ढहा रही है। रविवार को 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चल रही थी। सोमवार को हवा की गति धीमी होकर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही है, लेकिन सर्दी का सितम कम होने के बजाय और बढ़ गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री था जो घटकर सोमवार को 11.8 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले के मुकाबले तापमान 0.8 डिग्री कम होकर 6.9 डिग्री पर आ गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम हुए अंतर के कारण गलन भरी सर्दी बढ़ गई। सुबह कुछ ही देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन धूप में गरमाहट नहीं थी। स्कूलों में अवकाश होने के कारण लोग देरी से घरों से बाहर निकले। गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक नजर आई, लेकिन शाम होते ही बाजार बंद होने लगा तथा सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed