फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's hospital death

महिला की मौत पर नर्सिंगहोम में बवाल, परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की       

Mon, 09 Oct 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's hospital death
नर्सिंगहोम मेें हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नर्सिंगहोम में महिला की मौत पर बवाल हो गया। परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने नर्सिंगहोम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ में शामिल लोगों ने चिकित्सक के केबिन के शीशे तोड़ने के साथ दवाईयां और कुर्सियां बाहर फेंक दी। अस्पताल में उत्पात की सूचना पर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी प्रकार परिजनों को शांत किया। परिजनों की शिकायत पर चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां भी परिजनों ने चिकित्सक के विरुद्ध नारेबाजी कर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी संदीप की पत्नी मोनी कई रोज से बुखार से पीड़ित थी। रविवार को संदीप ने मोनी को आहिल्याबाई चौक के निकट स्वाति नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां डॉ शैलेंद्र गुप्ता की देखरेख में उपचार चल रहा था। दोपहर को महिला की तबियत बिगड़ने लगी, तो अस्पताल के स्टाफ ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत अधिक बिगड़ और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत पर परिजन बिफर पड़े। चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सक के केबिन के शीशे, दवाईयों का काउंटर समेत अन्य सामान तोड़ दिया। अस्पताल में हंगामा होने से अन्य मरीजों में भी अफरातफरी मच गई। किसी प्रकार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। तत्काल की कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ की। थाने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। थाने पर पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सक और पीड़ित परिजनों के बीच समझौता हो गया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि स्वाति नर्सिंग होम में भर्ती बुखार से पीड़ित महिला की मौत पर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर उन्हें शांत किया। डॉक्टर को थाने लेकर आए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसकी लिखित सूचना थाने पर जमा कराई गई। 


स्टोर और घर पर लगाया ताला 
मुजफ्फरनगर। स्वाति नर्सिंग होम के बाहर ही मेडिकल स्टोर बना है। नर्सिंग होम में हंगामा होने के बाद तुरंत कर्मचारी मेडिकल स्टोर के साथ आवास का भी ताला लगाकर फरार हो गए। घंटों तक अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed