{"_id":"619154ad87e70b577677f31c","slug":"muzaffarnagar-rld-students-protest-against-actress-kangana-ranaut-send-memorandum-to-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: रालोद छात्रसभा ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: रालोद छात्रसभा ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा
Mon, 15 Nov 2021 12:04 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:04 AM IST
सार
रालोद के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को एसओ भौराकलां एवं एसओ तितावी को सौंपा। इसमें अभिनेत्री से पद्मश्री अवार्ड वापस लेकर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
एसओ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते रालोद छात्रसभा के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादास्पद बयान के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) छात्रसभा ने जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में लालूखेड़ी बस स्टैंड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने बताया के अभिनेत्री ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमारे देश को आजादी भीख में मिली है। इस बयान से देश के महान क्रांतिकारियों की शहादत के अपमान को राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पानीपत-खटीमा मार्ग को जाम कर कंगना रनौत का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कई किलोमीटर लंबे जाम की सूचना से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों से जाम खोलने की अपील की। जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को एसओ भौराकलां एवं एसओ तितावी को सौंपा। इसमें अभिनेत्री से पद्मश्री अवार्ड वापस लेकर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान युवा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक निर्वाल,छात्र ब्लॉक अध्यक्ष क़ाज़ी फ़ैज़,छात्र ज़िला उपाध्यक्ष अकूल लाटियान,ज़िला महासचिव समीर,ज़िला सचिव सनी शर्मा, ललित, सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।