फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar resident youth jumped in Ganges canal, died

मुजफ्फरनगर निवासी युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, मौत

Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar resident youth jumped in Ganges canal, died
मुजफ्फरनगर, भोपा। मुजफ्फरनगर निवासी युवक ने भोपा नहर पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी थी। पास से गुजर रहे तैराक युवकों ने अपनी जान पर खेलकर युवक को नहर से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए भोपा सीएचसी में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम एक नवयुवक ने भोपा गंग नहर पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे तीन युवकों राजीव बाल्मीकि आदि ने नहर में कूदकर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की जेब से आधार कार्ड आदि आईडी मिली है, जिसके माध्यम से युवक की पहचान कपिल त्यागी निवासी इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed