फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: bride fires in wedding mandap, police is searching for the bride with a pistol

Muzaffarnagar: भरे मंडप में किए ताबड़तोड़ हवाई फायर, अब पिस्टल वाली दुल्हन को ढूंढ रही पुलिस

Sat, 23 Mar 2024 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में शादी के मंडप में दुल्हनों का हथियारों के साथ रील बनाने का ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसी क्रम में खतौली से एक दुल्हन का शादी के मंडप में हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस अब पिस्टल वाली दुल्हन को तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: bride fires in wedding mandap, police is searching for the bride with a pistol
फायरिंग करती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में शादी समारोह में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पिस्टल से फायरिंग करने वाली दुल्हन और उसके साथ डांस कर रहे दूल्हे के बारे में पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


दो दिन पहले वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो एक शादी समारोह का था। शादी में दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे और दुल्हन हाथ में लिए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही थी। इस दौरान दूल्हा नाच रहा था और पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ-हापुड़ लोकसभा: विधानसभा की एक सीट ही पलट देती है पूरी बाजी, थोक में मिले वोटों ने की थी भाजपा की नैया पार

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो एक माह पहले शादी समारोह की बताई जा रही है, लेकिन इस वीडियो को किसी ने बृहस्पतिवार को वायरल किया, जो एक ही दिन में खतौली व आसपास पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हुआ है।

खतौली पुलिस ने वीडियो के बारे में सुराग लगाने शुरू किए थे। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस दौरान किसी ने पुलिस को वीडियो दूधली गांव की होने की जानकारी दी। वहां भी वीडियो के बारे में पता नहीं चल सका तो खतौली कोतवाली में दरोगा तपन जयंत की तहरीर पर अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

20 मार्च की शाम पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो दिखा कर ग्रामीणों से भी दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी कर रही है। सीओ खतौली ज्ञानेंद्र नागर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी करने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed