फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: rain water dripping in Rohana Hospital

रोहाना अस्पताल में टपकता रहा बारिश का पानी

Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: rain water dripping in Rohana Hospital
रोहाना के गांव बझेड़ी में जर्जर हालत में सरकारी अस्पताल। - फोटो : KHATAULI
रोहाना अस्पताल में टपकता रहा बारिश का पानी
विज्ञापन

रोहाना। दो बेड वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में है। बरसात में छत से पानी टपकता रहता है। मरीजों को इलाज कराने की सुविधा भी नहीं मिलती है। नतीजतन यहां के लोगों को अन्यत्र इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ता है।

गांव बहेड़ी में एक हेक्टेयर जमीन में काफी अर्से से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना के नाम से बना हुआ है, जिसमें दो बेड का अस्पताल है। इसके अलावा आठ पुराने जर्जर आवास हैं। यहां पर एक पानी की टंकी बनी हुई है और दो हैंडपंप लगे हैं। वह भी खराब पड़े रहते हैं। अस्पताल में एक ओपीडी, एक लैब भी है। अस्पताल में न तो बिजली की कोई सुविधा और न ही ऑपरेशन की सुविधा है। सोमवार को दिनभर रुक रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण अस्पताल की छतों से पानी टपकता रहा। अस्पताल में डॉक्टर मनीष वर्मा प्रभारी चिकित्सक हैं और राजेश शर्मा फार्मासिस्ट, सुंदरपाल सिंह वार्ड ब्वाय, सुमित्रा एएनएम के रूप में स्थायी रूप से कार्यरत हैं। विनय कुमार आयुष फार्मासिस्ट, माजिद एलटी/एसएम, अंजलि एएनएम, सरिता स्टाफ नर्स, नीतू सीएचओ संविदा पर कार्यरत हैं। सरकारी आवास होने के कारण कोई स्टाफ यहां रहने को तैयार नहीं है। अस्पताल में चारों ओर घास फूस खड़ा हुआ है, जिसकी सफाई की व्यवस्था भी नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना के प्रभारी डाक्टर मनीष वर्मा ने बताया कि सभी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है, लेकिन फंड की कमी है। पीएचसी प्रभारी डॉ सतीश से बात की, तो कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। छह माह से पेयजल स्वच्छता अभियान के तहत पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टाफ खुद अपने घर से पीने का पानी लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed