फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Raid on spa center, objectionable material found, operator and three girls caught

Muzaffarnagar: स्पा सेंटर पर छापा, आपत्तिजनक सामग्री मिली, संचालिका व तीन युवती पकड़ीं, मसाज कराता युवक भागा

Wed, 29 Jan 2025 08:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

महावीर चौक पर पुलिस को एक स्पा सेंटर पर गलत काम करने की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने छापा मारा तो एक युवक आधे कपड़ों में निकलकर भाग गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Raid on spa center, objectionable material found, operator and three girls caught
स्पा सेंटर। - फोटो : Free Pik

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर एक युवक भाग निकला। मौके से सेंटर संचालिका व तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया। आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 

विज्ञापन

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय को सूचना मिली थी कि महावीर चौक के पास एक स्पा सेंटर में गलत कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने थाना एएचटीयू पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक भाग निकला।
विज्ञापन


सीओ व पुलिस टीम को सेंटर पर एक संचालिका व तीन युवतियां मिली। सेंटर की जांच पड़ताल के दौरान आपत्ति जनक सामग्री बरामद हुई। इसके बाद तीनों युवतियों व संचालिका को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फरार युवक के बारे में सेंटर संचालिका ने बताया कि वह मसाज कराने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed