फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Protest against the arrest of BKU leader, made toll free

UP: भाकियू नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं में रोष, धरना-प्रदर्शन कर टोल फ्री कराया

Wed, 29 Nov 2023 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोकने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में टोल फ्री कराकर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Protest against the arrest of BKU leader, made toll free
टोल फ्री कराकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनके प्रतिनिधि मंडल सहित रोक कर हिरासत में लिया गया। इसके विरोध में मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर व सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में टोल फ्री करारकर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के रोहाना व छपार टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर टोल फ्री करा दिया। धरना दो घंटे चला। छपार में ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान, मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी, धीर सिंह गुर्जर, मोहम्मद फरमान, शशि गुर्जर, मास्टर ओमपाल, कयूम अंसारी, दीपक गुर्जर ,नीटू प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने छपार टोल प्लाजा पर पहुंच कर धरना दिया।
विज्ञापन


सभी ने संगठन नेता को छोडने की मांग की। पहले तो भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा की दोनों तरफ की लाइनों पर धरना देकर बैठ गए लेकिन अधिकारियों के समझाने पर बाद में एक तरफ धरना दिया और टोल को फ्री करा दिया। इसी तरह रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों स्थानों पर दो घंटे धरना दिया गया। बाद में दिल्ली में भाकियू नेता को छोडने पर धरना समाप्त किया गया। पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं मान सम्मान से खिलवाड़ सहन नहीं करेंगे। सरकार किसानों की आवाज को दबा नही सकती।

Muzaffarnagar: Protest against the arrest of BKU leader, made toll free
टोल फ्री कराकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने 15 मिनट तक रखा टोल फ्री
छुटमलपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार की सुबह करीब 15 मिनट तक चमारी खेड़ा टोल फ्री रखा। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह और युवा विंग के जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए चमारीखेड़ा टोल पहुंचे। जहां उन्होंने टोल की सभी लेन फ्री करते हुए दरी बिछा कर धरना देना शुरू कर दिया।

इसी दौरान चौधरी युद्धवीर सिंह के रिहा होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट आए। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, चौधरी पदम सिंह, जिला मंत्री केहर सिंह, अनूप सिंह प्रधान, नईम मालिक, मोनू मलिक, चौधरी रामवीर, राजेश कांबोज, बुरहान अहमद आदि शामिल रहे।

Muzaffarnagar: Protest against the arrest of BKU leader, made toll free
शामली में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

शामली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने 15 मिनट तक रखा टोल फ्री
शामली जनपद के झिंझाना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार की सुबह करीब 15 मिनट तक मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव पटनी-परतापुर में टोल को फ्री रखा। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष कालेंद्र मलिक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए टोल पहुंचे। जहां उन्होंने टोल की सभी लेन फ्री करते हुए दरी बिछा कर धरना देना शुरू कर दिया। इसी दौरान चौधरी युद्धवीर सिंह के रिहा होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट आए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही

Muzaffarnagar: Protest against the arrest of BKU leader, made toll free
बिजनौर में टोल पर धरना देते कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर में संगठन के आह्वान पर जनपद में जिला मुख्यालय, नगीना हाईवे टोल प्लाजा समेत कई शहरों के थानों किसान नेताओं व किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। नेताओं की रिहाई होने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। 

राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर किसान व किसान नेता सड़कों पर उतर गए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू के नेतृत्व अनेक किसान नगीना टोल प्लाजा पर साढ़े नौ बजे पहुंचे। वहां उन्होंने नेताओं की रिहाई को लेकर प्रदर्शन कर धरना दे दिया। जिला मुख्याल, अफजलगढ, चांदपुर, नगीना आदि शहरों के थानों के बाहर प्रदर्शन किसान नेताओं ने धरना दिया।

धरने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व अन्य किसानों पर कोई मुकदमा नहीं है। फिर पुलिस उन्हें रोकर नजर बंद क्यों कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को उठाने वाले लोगों को दबाना चाह रही है। यहीं कारण है कि बिना किसी कारण पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से पकड़ लिया। करीब ढेर घंटे बाद नेताओं की रिहाई होने पर किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू ने कहा कि संगठन किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए आया है और लड़ता रहेगा। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन जगह पर दिए गए धरने 
 जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के अनुसार बिजनौर कोतवाली, नजीबाबाद ब्लॉक नांगल थाना, किरतपुर ब्लॉक किरतपुर थान, हल्दौर थाने पर, चांदपुर थाना, नूरपुर थाना, स्योहारा थाना, धामपुर, अफजलगढ़, नहटौर थानों तथा कोतवाली टोल प्लाजा पुरैनी पर धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed