फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Priest beaten to death for objecting to alcohol consumption at a religious site; two arrested

Muzaffarnagar: धार्मिक स्थल में शराब पीने से मना करने पर पुजारी की पीटकर हत्या, एनकाउंटर में पकड़े दो आरोपी

Sun, 14 Jun 2026 11:17 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 14 Jun 2026 11:17 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव बेगराजपुर में चार दिन पहले पुजारी नत्थन का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में गांव के ही विपिन और अरुण के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Priest beaten to death for objecting to alcohol consumption at a religious site; two arrested
गिरफ्तार दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव बेगराजपुर में 10 जून की रात को रविदास मंदिर में सो रहे पुजारी नत्थन की हत्या मंदिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर गांव के ही दो युवकों ने की थी। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 

सीओ खतौली रूपाली रॉय ने बताया कि 10 जून की रात बेगराजपुर के रविदास मंदिर में सो रहे पुजारी 58 वर्षीय नत्थन की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पहले सभी लोग पुजारी की स्वाभाविक मृत्यु मान रहे थे। मुंह पर लगे खून को देखकर मृतक के भतीजे सागर ने गांव के ही दो युवकों अनिकेत और अरुण पर संदेह जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन त्यागी को सूचना मिली कि आरोपी दोनों युवक कहीं भागने की इरादे से बाइक पर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बेगराजपुर अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाय दोनों युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैरों में लगने से दोनों युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनसे दो तमंचे, कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
 
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम
गिरफ्तार घायल विपिन और अरुण दोनों युवक बेगराजपुर के रहने वाले हैं। दोनों शराब पीने का आदी हैं। दोनों रोजाना मंदिर परिसर में जाकर शराब पीते थे। पुजारी ने उन्हें शराब पीने से मना करते थे। घटना वाली रात में पुजारी ने शराब पीने के लिए उन्हें मंदिर में आने से मना कर दिया था। इसी के चलते उन्होंने रात में पुजारी के साथ मारपीट कर दी। दोनों युवकों ने पुजारी को बुरी तरह पीटा था, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। दोनों आरोपी बेगराजपुर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। सीओ ने बताया कि दबाव व मारपीट करने से पुजारी के फेफड़े फट गए थे। शरीर पर चोट आई थी, जिससे पुजारी की मौत हो गई थी। आरोपियों का चालान कर दिया हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed