फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Preeti pain spilled out in front of Jayant says people gives flowers but no one helps financia

Muzaffarnagar: जयंत के सामने छलका प्रीति का दर्द...फूल सब देते हैं आर्थिक मदद कोई नहीं करता

Sun, 22 Sep 2024 01:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 22 Sep 2024 01:24 AM IST
सार

एथलीट प्रीति पाल गांव हाशमपुर केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह पहुंचे थे। एथलीट प्रीति पाल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की एंबेसेडर बनाई गईं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Preeti pain spilled out in front of Jayant says people gives flowers but no one helps financia
जयंत चाैधरी के साथ प्रीति पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने हाशमपुर पहुंचकर पैरालंपिक में दो पदक दिलाने वाले प्रीति पाल को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की एंबेसेडर बनाया। रालोद अध्यक्ष से मिलते ही एथलीट का दर्द छलक उठा। उसने कहा कि नेता आते हैं, फूल माला पहनाते हैं, लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं करता। आपके घर आने से बहुत अच्छा लगा है। राज्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन


शनिवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह  एथलीट प्रीति पाल के गांव पहुंचे और उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्हें एनएसडीसी की एंबेसेडर बनाए जाने का पत्र भी दिया गया।

विज्ञापन

एथलीट ने जयंत सिंह के सामने अपना दुख व्यक्त किया और कहा कि मंत्री व नेता आते है और सम्मानित कर लौट जाते हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए कोई आर्थिक मदद नही कर रहा है।

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि हम बेटी और उसके परिवार के साथ है। आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत भी कराया।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत सिंह ने कहा कि गांव के नौजवानों को आधुनिक तकनीक से कौशल को विकसित कर चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में 17 आईटीआई को चयनित किए है। बधाई कलां में 13 करोड़ रुपये की लागत से बना आईटीआई भी इसी योजना में शामिल किया है। यहां युवाओं को विदेश स्तर पर युवाओं के टेलेंट को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed