UP: तोगड़िया बोले-जल्द बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून, तीसरे बच्चे पर राशन से वोट तक छिनने की चेतावनी
मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनने का दावा किया। उन्होंने तीसरे बच्चे पर सरकारी सुविधाएं और मतदान अधिकार खत्म करने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया मुरादाबाद जाते समय मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर कुछ देर के लिए रुके। यहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा और वह इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद जिन परिवारों में दो से अधिक बच्चे होंगे और तीसरा बच्चा पैदा होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: शाम को चूके तो अगली सुबह किया कत्ल... 15 दिन पहले लिखी थी भाई की हत्या की पटकथा; दुष्यंत को पछतावा नहीं
तीसरे बच्चे पर सरकारी सुविधाएं खत्म करने की चेतावनी
तोगड़िया ने कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर पूरे परिवार का सरकारी राशन बंद कराया जाएगा। बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा, सरकारी अस्पतालों से दवाइयां नहीं मिलेंगी और बैंक से लोन भी नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी पर रोक लगेगी और वोट डालने का अधिकार भी समाप्त कर दिया जाएगा।
लव जिहाद को बताया ‘कैंसर’
उन्होंने लव जिहाद को समाज के लिए ‘कैंसर’ बताते हुए कहा कि इसका इलाज सिर्फ डॉक्टर से नहीं, बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई से संभव है। उन्होंने दावा किया कि वह एक भी युवती को लव जिहाद का शिकार नहीं बनने देंगे।
हनुमान चालीसा और बांग्लादेश पर बयान
तोगड़िया ने कहा कि मुजफ्फरनगर के 500 गांवों में हनुमान चालीसा का पाठ होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में अत्याचार करने वालों को पकड़कर भारत लाने और जेल में डालने की मांग की।