UP: चेकिंग के दौरान मिली 1.70 लाख से ज्यादा रकम, पूछताछ में नहीं दे पाया कोई जवाब, पुलिस ने जब्त किए रुपये
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 1.70 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने एवं अवैध धन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मीरापुर में 1,72,220 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, चेकिंग के दौरान रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका।
बताया गया कि शनिवार रात में थाना मीरापुर पुलिस व एफएसटी की टीम संभलहेड़ा नहर पुल के पास संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक चालक मौ. इस्लाम पुत्र हाजी बदलू निवासी तिस्सा थाना भोपा, मुरादनगर के पास से 1,72,220 रुपये (एक लाख बाहत्तर हजार दौ सौ बीस रुपये) बरामद हुए।
यह भी पढ़ें: Meerut : होली को लेकर अलर्ट जारी, DJ पर बजाए ये गाने तो नहीं खैर; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
वहीं, बरामद रकम के संबंध में इस्लाम द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वह कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। इस मामले में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रकम को जब्त कर लिया गया है। युवक को रकम से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस ने तीसरी बार खेला इमरान पर दांव, बने ये समीकरण; कैराना के बाद सहारनपुर में विपक्ष की खास रणनीति