{"_id":"62d5885e93aed03c78141d92","slug":"muzaffarnagar-police-has-arrested-four-vehicle-thief-with-10-bike-and-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह का पर्दाफाश: मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर, 10 बाइक-स्कूटी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरोह का पर्दाफाश: मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर, 10 बाइक-स्कूटी समेत चार गिरफ्तार
Mon, 18 Jul 2022 09:51 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:51 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार वाहन चोरों को दबोचा है। पुलिस ने चोरों के पास से नौ बाइक और एक स्कटी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में कोतवाली पुलिस ने चार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। उनकी निशानदेही पर नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। ये वाहन हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ जनपद से चोरी की किए गए हैं, संबंधित थानों में उनके मुकदमे भी दर्ज हैं। चोरों के पास से दो तमंचे और दो चाकू भी मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र के साथ पुलिसकर्मी रविवार देर शाम क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी से पहले पुल के पास चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान दो बाइकों पर चार संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोक कर बाइकों के कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सके। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे व दो चाकू भी मिले। तब उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम पुटठी इब्राहिमपुर रामराज निवासी अमरीश उर्फ काला पुत्र पाले सिंह, रजित पुत्र विनोद, हुसैनपुरा रामराज निवासी अविनाश पुत्र जसवीर और मेरठ जनपद के कस्बा बहसूमा निवासी अमन पुत्र रमेश बताए। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर सात बाइक व एक स्कूटी भी बरामद की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये
विज्ञापन
इसके बाद मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि वह मास्टर चाबी से रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी कर पांच से दस हजार में बेचे देते थे। एक दो साल से ही वह यह काम कर रहे हैं। चारों के और भी साथियों का पता लगाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने कितने वाहन चोरी किए हैं। सभी दस वाहनों का पता लगा लिया गया है। यह हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ जनपद से चोरी की किए गए हैं। उनके मुकदमे भी दर्ज हैं।