फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Police disclosed the robbery from the cloth trader, one crore rupees recovered

Muzaffarnagar: कपड़ा व्यापारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक करोड़ रुपये बरामद, टीम को मिला इनाम

Sat, 08 Oct 2022 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में कपड़ा व्यापारी अर्पित जग्गा के साथ अंसारी रोड पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Police disclosed the robbery from the cloth trader, one crore rupees recovered
लूट का खुलासा करती मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गांधी कॉलोनी के कपड़ा व्यापारी अर्पित जग्गा के साथ अंसारी रोड पर हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है।  पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। लूटे गए 01 करोड़ 01 लाख 40 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए। आरोपियों के पास से 02 तमंचे मय 04 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूट के पैसों से खरीदी गई मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी पकड़े हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
1. सुहैल पुत्र दिलशाद निवासी म0न0 54 जसवन्तपुरी सरवट रोड थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
2. दानिश पुत्र शौकीन निवासी म0न0 127 जसवन्तपुरी सरवट रोड थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
3. कुलदीप पुत्र बाबूराम निवासी लछेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
4. अक्षित कुमार पुत्र प्रवेश कुमार निवासी ग्राम लछेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
5. शुभम पुत्र सोहनवीर निवासी लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।

 

फरार आरोपियों के नाम-
1. विकास पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
2. उजैफा पुत्र जान मौहम्मद निवासी रहमतनगर खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वादी अर्पित कपडे की दुकान के साथ साथ वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर का कार्य भी करते थे। अभियुक्त दानिश व्यापारी अर्पित की अंसारी रोड स्थित कपडे की दुकान के बगल में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था, जिसे स्कूटी से घर से दुकान पर पैसे लाने और ले जाने की पूर्ण जानकारी थी। अभियुक्त ने  अपने साथी सुहैल को यह बात बताई।

 सुहैल ने अपने साथी उजैफा को दानिश से मिलवाया। इसके बाद उजैफा ने अभियुक्त विकास, अक्षित  व कुलदीप को साथ लेकर जीआईसी ग्राउण्ड में इकट्ठा होकर लूट की योजना बनाई। वारदात के दिन शुभम ने वादी की रैकी की और  कुलदीप, अक्षित,विकास और उजैफा ने अंसारी रोड पर शंकर स्वीटस के सामने स्कूटी सवार अर्पित जग्गा पर रॉड से हमला कर स्कूटी पर रखे नोटो से भरे दो बैगो को लूटकर भाग गए थे।

आरोपी सुहैल व दानिश योजना के तहत घटनास्थल के आस-पास मौजूद रहकर निगरानी कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपियों ने लूटे गए कुछ पैसे आपस में बांट लिए थे। अभियुक्त अक्षित ने  लूट के रुपयों से  R15 मोटरसाइकिल खरीदी गयी थी। एसएसपी ने घटना का अनवारण करने वाली टीम को नकद 25,000 रुपये से पुरुस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed