फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Paint trader dies after getting stuck in lift

Muzaffarnagar: लिफ्ट में फंसकर पेंट कारोबारी की मौत, अचानक वायर टूटने से हुआ हादसा

Sat, 08 Oct 2022 02:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Oct 2022 02:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यापारी की जान चली गई। यहां लिफ्ट में सवार व्यापारी अचानक लिफ्ट का वायर टूटने से फंसा रह गया। इस दौरान व्यापारी ने कूदने की कोशिश की जिसमें व लिफ्ट में फंस गया। व्यापारी को बमुश्किल बाहर निकाला गया  लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Paint trader dies after getting stuck in lift
मृतक की फाइल फाेटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर के बकरा मार्केट में लिफ्ट में फंस जाने के कारण पेंट कारोबारी दिलदार (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद गम का माहौल है।
विज्ञापन


खालापार निवासी दिलदार पुत्र इदरीश की बकरा मार्केट में पेंट की दुकान है। उन्होंने दुकान के अंदर लिफ्ट लगवाई थी। दोपहर के समय वह अकेले लिफ्ट में सवार होकर निचले तल पर जा रहे थे, इसी दौरान वायर टूट गई। हादसे के बाद व्यापारी ने लिफ्ट से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन वह फंस गए।


यह भी पढ़ें: Meerut:  पिंकी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, कातिल निकला पिता, पुलिस के सामने जुबान लडखड़ाते ही खुली पोल
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बामुश्किल बाहर निकाला। व्यापारी उन्हें लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed