फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: paid tribute to Chetan Chauhan

चेतन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की

Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: paid tribute to Chetan Chauhan
जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को श्रद्वांजलि देती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चेतन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के निधन पर जिला पंचायत सभागार में डीएम एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चेतन चौहान के चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में आयोजित शोक सभा में स्वर्गीय चेतन चौहान को याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा की चेतन चौहान के निधन से भारी क्षति हुई है, उनके मुजफ्फरनगर दौरे पर आने पर अधिकारियों को कुछ न कुछ नया सीखने का मौका उनसे मिलता था। वे बहुत ही मृदुभाषी, लगन शील, कर्मठ और अच्छी छवि के व्यक्ति थे। एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिह सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि चौहान के जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, महामंत्री विजय सैनी, श्रीमोहन तायल, रोहताश पाल, सचिन सिंघल, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, विजय प्रजापति, राजबीर प्रजापति, अमित कसाना, विपुल, प्रियांशु जैन, जगत सिंह, जय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed