Muzaffarnagar: कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की दस करोड़ की संपत्ति जब्त, कोर्ट परिसर में हुई थी हत्या
कुख्यात संजीव जीवा के शामली जनपद में मौजूद दस करोड़ की संपत्ति को नायब तहसीलदार शामली और मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। जीवा की कोर्ट परिसर में हत्या कर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नायब तहसीलदार शामली व मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस टीम ने कुख्यात गैंगस्टर अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की जनपद शामली में स्थित करीब दस करोड़ रुपये की अवैध संपतियों को कुर्क कर जब्त कर लिया और उस पर अपना बोर्ड लगा दिया। जीवा की लखनऊ कोर्ट परिसर में करीब साढ़े पांच माह पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गुरुवार को मुजफ्फरनगर जिले की कोतवाली पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी के साथ गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा निवासी प्रेमपुरी मुज़फ्फरनगर की जनपद शामली में स्थिति अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के मुताबिक गांव आदमपुर, मुजफ्फरनगर मार्ग, भौराकलां मार्ग, कुड़ाना मार्ग, बहावड़ी लिंक मार्ग, शामली में 227.60 वर्ग मीटर प्लाट, गांव बलवा में और गांव बलवा में अपराध से अवैध धन अर्जित कर अपने पिता, पुत्र, भाई, पत्नी व भांजे के नाम से खरीदी गई करीब दस करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया।
आदमपुर जीवा का पैतृक गांव है। गांव में करीब 30 बीघा भूमि व निर्माणाधीन कोठी को जब्त किया गया। संजीव जीवा हिस्ट्रीशीटर के साथ प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग आईएस-01 का लीडर रहा है। इस गैंग में कुल 36 अपराधी रहे।
संजीव माहेश्वरी 1995 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा और उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में 25 मामले दर्ज है। विदित हो कि संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की इसी साल सात जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लखनऊ की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में शनिवार को मुजफ्फर नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक कुख्यात बदमाश संजीव कुमार जीवा की करीब तीस बीघा जमीन, व निर्माणाधीन कोठी को कुर्क करते हुए चेतावनी बोर्ड स्थापित किया गया।
शनिवार को मुजफ्फर नगर कोतवाली पुलिस, शामली सदर नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, हल्का लेखपाल विपिन कुमार के साथ कुख्यात मृतक बदमाश संजीव कुमार जीवा के गांव आदमपुर पहुंचे। पेट्रक गांव मे संजीव कुमार जीवा, पत्नी पायल महेश्वरी, व पुत्रों तुषार, आदि के नाम पर खरीदी गई अवैध संपत्ति को कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड स्थापित किया गया है।
बाबरी थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने बताया कि मुजफ्फर नगर कोतवाली पुलिस के कुर्क करने की जानकारी मिली है ।