{"_id":"66e330ec4005413ef60c963f","slug":"muzaffarnagar-no-charges-have-been-framed-against-kaleem-for-turning-amit-into-abdullah-know-what-is-matter-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अमित को अब्दुल्ला बनाने में कलीम पर आरोप तय नहीं, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अमित को अब्दुल्ला बनाने में कलीम पर आरोप तय नहीं, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 12 Sep 2024 11:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:51 PM IST
सार
अमित प्रजापति का धर्मांतरण कर अब्दुल्ला बनाने के प्रकरण में मौलाना कलीम सिद्दीकी और सलीम समेत सात आरोपियों को दोबारा समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
मौलाना कलीम सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरथावल के अमित प्रजापति का धर्मांतरण कर अब्दुल्ला बनाने के प्रकरण में मौलाना कलीम सिद्दीकी और सलीम समेत सात आरोपियों को दोबारा समन जारी किए गए हैं। प्रकरण में तीन साल बाद भी आरोप तय नहीं हुए। जेएम द्वितीय कोर्ट ने सुनवाई के लिए एक अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
चरथावल थाने में अमित प्रजापति ने 10 नवंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का कहना था कि फर्नीचर शोरूम में काम करते समय उसकी मुलाकात सलीम से हुई थी। मई 2014 में आरोपी उसे फुलत स्थित जामिया इमाम शाह वलीउल्लाह इस्लामिया ले गया। मौलाना कलीम सिद्दीकी ने कलमा पढ़वाकर उसका धर्म परिवर्तन करने के बाद नया नाम अब्दुल्ला रखा था। उसे जमात में ले जाकर नमाज व कलमा सिखाया गया। वर्ष 2015 में उसे मदरसा देवबंद में उर्दू व अरबी भाषा सीखने के लिए भेजा गया था। 25 अक्तूबर 2021 को उसकी पिटाई की गई और गोमांस खाने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद वह जान बचाकर भाग आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी, हाजी सलीम, दिलशाद, जाहिद मुल्ला, नौशाद, मोमीन और इसरार प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ 17 अप्रैल 2022 को आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। आरोपियों को समन जारी किए गए थे, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। अब दोबारा से समन जारी किए गए हैं। तीन सात बीतने के बावजूद अभी तक आरोप तय नहीं हुए।
कानून से मांगेंगे इंसाफ, आरोप बेबुनियाद
मौलाना कलीम सिद्दीकी के बेटे मौलाना अहमद का कहना है कि कानून से इंसाफ मांगेंगे, जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। मदरसे में केवल तालीम दी जाती है।
कानून से मांगेंगे इंसाफ, आरोप बेबुनियाद
मौलाना कलीम सिद्दीकी के बेटे मौलाना अहमद का कहना है कि कानून से इंसाफ मांगेंगे, जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। मदरसे में केवल तालीम दी जाती है।
मदरसे में सुनाया कलीम का ऑडियो, इंशाअल्लाह सब ठीक हो जाएगा
धर्मांतरण मामले में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद मौलाना कलीम सिद्दीकी के नाम से एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें मौलाना कह रहे हैं कि कोई काम अल्लाह की मर्जी के बिना नहीं होता। अल्लाह के फैसले में खैर होती है। अल्लाह से दुआ करते रहिए। किसी को इस फैसले से दुखी नहीं होना है। कोई नाम्मीद और मायूस न हो। बताया गया कि इस ऑडियो को फुलत गांव में मदरसे में पढ़ रहे बच्चों और अध्यापकों के साथ परिचितों को भी सुनाया गया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कलीम की आवाज बताई जा रही इस ऑडियो में सिद्दीकी कह रहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपनी हिफाजत करें, इंशाअल्लाह सब ठीक हो जाएगा।